8 May in History: प्रमुख घटनाएं, जन्म, निधन और विशेष दिवस | History of 8 May in Hindi
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

8 मई का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्म व निधन।
विश्व थैलेसीमिया और रेडक्रॉस दिवस की जानकारी।
कोका कोला से लेकर बीटल्स तक, वैश्विक घटनाएं।
8 मई का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं से भरा है। 1886 में कोका कोला का निर्माण हुआ, 1945 में जर्मनी ने द्वितीय विश्व युद्ध में आत्मसमर्पण किया। भारत में 1959 में नेहरू ने चीन को चेतावनी दी। बीटल्स का अंतिम एल्बम 'लेट इट बी' 1970 में रिलीज़ हुआ। इस दिन कई महान व्यक्तित्वों का जन्म और निधन भी हुआ, जैसे गिरिजा देवी, स्वामी चिन्मयानंद और ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर। इसके अलावा यह विश्व थैलेसीमिया दिवस और विश्व रेडक्रॉस दिवस भी है। आइए जानें 8 मई की प्रमुख घटनाएं, जन्म, निधन और विशेष दिवस।
आज (8 मई) की महत्वपूर्ण घटनाएँ-
1886 – अमेरिकी फार्मासिस्ट जॉन एस. पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया, जिसे उस समय एक औषधीय टॉनिक बताया गया था।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे 'Victory in Europe Day (VE Day)' के रूप में मनाया जाता है।
1959 – भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ युद्ध जैसी धमकियों से बाज आने की चेतावनी दी।
1970 – ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स ने अपने अलग होने के एक महीने बाद आख़िरी स्टूडियो एल्बम 'Let It Be' जारी किया।
1999 – दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में नौका पलटने से 300 लोगों की मृत्यु हुई।
2000 – भारतीय मूल के लॉर्ड स्वराज पॉल को ब्रिटेन की ब्रिटिश यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया गया, जो ब्रिटेन का चौथा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है।
2004 – श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आधुनिकतम पारंपरिक हथियार प्रणाली देने पर सहमति जताई।
2009 – पाकिस्तानी सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अभियान तेज किया, जिसके चलते 2 लाख लोग पलायन को मजबूर हुए।
आज (8 मई) को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति-
1929 – भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म हुआ था।
1926 – प्रसिद्ध इतिहासकार तपन राय चौधरी का जन्म हुआ था।
1916 – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक और वेदान्त दर्शन के विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का जन्म हुआ था।
1895 – उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और गांधीवादी कार्यकर्ता गोपबन्धु चौधरी का जन्म हुआ था।
आज (8 मई) को हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन-
2013 – भारत के मशहूर ध्रुपद गायक ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर का निधन हुआ था।
1993 – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय का निधन हुआ था।
1982 – प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार आत्माराम रावजी देशपांडे का निधन हुआ था।
1915 – भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक भाई बालमुकुंद का निधन हुआ था।
1915 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी अमीर चन्द का निधन हुआ था।
1899 – भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध चापेकर बन्धुओं में से एक सुदेव चापेकर का निधन हुआ था।
आज (8 मई) के महत्वपूर्ण दिवस-
विश्व थैलेसिमिया दिवस
विश्व रेडक्रॉस दिवस।