9 May in History: महाराणा प्रताप जन्म, ताजमहल पूर्ण, ट्राम सेवा प्रारंभ और विश्व घटनाएं
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले का जन्मदिन।
ताजमहल का निर्माण पूर्ण, पहली ट्राम सेवा की शुरुआत।
तेनज़िंग नोर्गे और तलत महमूद का पुण्य स्मरण।
9 मई का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। 1540 में महाराणा प्रताप का जन्म हुआ, वहीं 1653 में ताजमहल का निर्माण पूरा हुआ। 1874 में बंबई में पहली ट्राम सेवा शुरू हुई और 1947 में विश्व बैंक ने फ्रांस को पहला ऋण दिया। 2012 में अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने समलैंगिक विवाह का समर्थन किया। इस दिन गोपाल कृष्ण गोखले जैसे महापुरुष का जन्म भी हुआ। इसके अलावा तेनज़िंग नोर्गे और तलत महमूद जैसी महान हस्तियों का निधन भी इसी दिन हुआ। यह दिन भारत और विश्व के इतिहास में विशेष स्थान रखता है।
आज (9 मई) की महत्वपूर्ण घटनाएँ-
1540 – महाराणा प्रताप का जन्म उदयपुर, मेवाड़ के शिशोदिया राजवंश में हुआ।
1653 – ताजमहल का निर्माण 22 वर्षों की मेहनत के बाद पूर्ण हुआ।
1689 – अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1874 – बंबई में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार शुरू हुई।
1947 – विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया।
1955 – पश्चिम जर्मनी नाटो का सदस्य बना और फ्रांस स्थित मुख्यालय में जर्मन ध्वज फहराया गया।
1960 – अमेरिका के FDA (Food and Drug Administration) ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी।
2002 – कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत मिले।
2004 – चेचेन्या में विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव की मृत्यु।
2005 – मास्को में द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 60वीं वर्षगांठ समारोह में भारत के डॉ. मनमोहन सिंह ने भाग लिया।
2008 – अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से मना किया।
2010 – भारत की वंदना शिवा को सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
2012 – अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को समर्थन देने की घोषणा की।
आज (9 मई) को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति-
1866 – गोपाल कृष्ण गोखले – स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक।
1935 – स्नेहमयी चौधरी – प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री।
आज (9 मई) को हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन-
1959 – भवानी दयाल संन्यासी – राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी।
1986 – तेनज़िंग नोर्गे – माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति।
1995 – कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर – हिंदी के प्रसिद्ध निबंधकार।
1998 – तलत महमूद – प्रसिद्ध भारतीय ग़ज़ल गायक और अभिनेता।