पलाश मुछाल–स्मृति मंधाना 23 नवंबर को पारंपरिक रीति से करेंगे विवाह
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
पारंपरिक माहेश्वरी रीति-रिवाज और सुरल्या देवी की पूजा के साथ विवाह समारोह।
क्रिकेट और संगीत जगत का मिलन, परिवारों में खुशी का माहौल बढ़ा।
मुंबई/ भारत के जाने-माने संगीतकार पलाश मुछाल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी न सिर्फ दो प्रतिभाशाली हस्तियों का मिलन है, बल्कि दो परंपराओं और दो संस्कृतियों का सुंदर संगम भी है। शादी पूरी तरह माहेश्वरी समाज की पारंपरिक रीति-रिवाजों और सुरल्या देवी की कुलदेवी भक्ति के साथ संपन्न होगी।
स्मृति मंधाना मूल रूप से सांगली की हैं, जबकि पलाश मुछाल इंदौर से ताल्लुक रखते हैं। दोनों परिवारों की सहमति और आशीर्वाद के साथ यह विवाह समारोह बेहद पारंपरिक और सादगीपूर्ण होगा। इस शादी को लेकर दोनों परिवार उत्साहित हैं, और इंदौर में भी पहले से ही ‘इंदौर की बहू’ वाले स्वागत संदेश सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। शादी के कार्यक्रम पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ शुरू होंगे, जिनमें हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे समारोह शामिल रहेंगे। सुरल्या देवी की पूजा और आशीर्वाद इस विवाह का मुख्य आध्यात्मिक केंद्र होगा। बताया जा रहा है कि संगीतकार पलाश इस शादी में कुछ विशेष संगीत रचनाएं भी प्रस्तुत कर सकते हैं, जो इस आयोजन को और खास बनाएंगी।
क्रिकेट और संगीत- दोनों दुनियाओं के प्रशंसक इस शादी को लेकर बेहद उत्सुक हैं। समारोह में करीबियों और रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया गया है। शादी के बाद मुंबई और इंदौर में दो अलग-अलग रिसेप्शन होने की संभावना है।