राजकुमार राव और पत्रलेखा बने माता-पिता – शादी की चौथी सालगिरह पर मिला खास तोहफ़ा

Sat 15-Nov-2025,12:22 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

राजकुमार राव और पत्रलेखा बने माता-पिता – शादी की चौथी सालगिरह पर मिला खास तोहफ़ा
  • राजकुमार राव और पत्रलेखा पहली बार बने माता-पिता

  • शादी की चौथी सालगिरह पर बेटी के जन्म की खुशखबरी

  • इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को दी जानकारी

Maharashtra / Mumbai :

Mumbai/ बॉलीवुड इंडस्ट्री से शनिवार सुबह-सुबह एक गुड न्यूज सामने आई है। अभिनेता राजकुमार राव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी व अभिनेत्री पत्रलेखा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। कपल ने ये जानकारी अपने फैंस के साथ साझा करते हुए बताया कि उनके यहां एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। कपल के घर ये खुशखबरी उनकी शादी की चौथी सालगिरह पर आई है।

शादी की चौथी सालगिरह पर मिला बेस्ट गिफ्ट

आज सुबह-सुबह कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों के साथ यह खुशखबरी साझा की। पोस्ट में लिखा, ‘आज हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमारे यहां एक बेटी को जन्म दिया है।’ इसके साथ ही पोस्ट में नीचे राजकुमार राव और पत्रलेखा के नाम भी लिखे हैं। सबसे बड़ी बात कि आज राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की सालगिरह भी है। ऐसे में एक खुशी के मौके पर उनको ईश्वर ने सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है। इस बात का जिक्र करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें तोहफे के रूप में सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।’