सोनाक्षी सिन्हा धर्म परिवर्तन पर जहीर इकबाल का बड़ा खुलासा
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
शादी के एक साल बाद कपल के बयान ने सोशल मीडिया में नई बहस छेड़ी
शादी के एक साल बाद धर्म परिवर्तन पर जहीर इकबाल का स्पष्ट बयान
अबू धाबी व्लॉग में सोनाक्षी का मस्जिद जाने का उत्साह चर्चा में
सोशल मीडिया पर कपल के रिश्ते को लेकर फिर बहस तेज
Bollywood/ सोनाक्षी सिन्हा एक लंबे अरसे तक मुस्लिम जहीर इकबाल के साथ रिलेशनशिप में रहीं थी और फिर दोनों ने साल 2024 में शादी की थी। अब लगभग 1 साल बाद जहीर ने सोनाक्षी के धर्म परिवर्तन को लेकर जवाब दिया है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी जब हुई थी तो यह एक बड़ा मुद्दा बन गई थी।सोनाक्षी ने परिवार के खिलाफ जाकर जहीर को अपना लाइफ पार्टनर चुना था और यही वजह थी कि दोनों ने हिंदू और मुस्लिम तरीके से नहीं बल्कि कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद लोगों ने इसे लव जिहाद का नाम दे दिया था।
सोनाक्षी और जहीर की शादी के बाद कहा गया था कि एक्ट्रेस धर्म कबूल कर लेंगी। शादी के लगभग 1 साल बाद खुद जहीर ने सोनाक्षी के धर्म परिवर्तन पर बड़ा बयान दिया है, जो देखते-देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग कमेंट कर रहे हैं और अपनी राय दे रहे हैं।
जहीर इकबाल ने दिया सोनाक्षी सिन्हा के धर्म परिवर्तन पर बयान (Sonakshi and Zaheer Iqbal)
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हाल ही में एक प्रमोशनल ट्रिप के लिए अबू धाबी गए थे। कपल ने अपनी इस यात्रा का वीडियो ब्लॉग यूट्यूब पर शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी एक मस्जिद जाने के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। इसी उत्साह पर जहीर ने ट्रोलर्स को जवाब दिया।