लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल प्रथम स्थान | राष्ट्रपति ने किया सम्मानित | जनजातीय गौरव दिवस 2025

Tue 25-Nov-2025,11:47 AM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल प्रथम स्थान | राष्ट्रपति ने किया सम्मानित | जनजातीय गौरव दिवस 2025 कोंडागांव की टीम ने राज्य स्तरीय मंच पर मांदरी नृत्य से मचाई धूम
  • कोंडागांव की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजेता दल को मंच पर सम्मानित किया।

  • जनजातीय संस्कृति की अनूठी प्रस्तुति ने दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया।

Chhattisgarh / Ambikapur :

Chhattisgarh/ जनजातीय गौरव दिवस 2025 पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में कोंडागांव जिले की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने स्वयं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नृत्य दल को सम्मानित किया।

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन के बल पर जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। उन्होंने इसे जनजातीय कला-संस्कृति और कलाकारों की प्रतिभा का प्रतीक बताया।

टीम की सदस्य आरती नेताम, निवासी हरवेल ने कहा कि मेहनत और संघर्ष के बाद यह मुकाम हासिल हुआ है। पंचायत स्तर से शुरू हुई यात्रा राज्य स्तर तक पहुंची और उन्हें राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए अवसरों के लिए आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि राज्यस्तरीय मंच पर कोंडागांव की टीम का मांदरी नृत्य विधा का प्रदर्शन उपस्थित दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर गया। यह टीम जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित हुई थी।