गुवाहाटी टेस्ट, भारत 201 पर ऑलआउट, दक्षिण अफ्रीका को 288 रन की बढ़त

Mon 24-Nov-2025,04:09 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

गुवाहाटी टेस्ट, भारत 201 पर ऑलआउट, दक्षिण अफ्रीका को 288 रन की बढ़त दक्षिण अफ्रीका को 288 रन की बढ़त
  • दक्षिण अफ्रीका के 489 के जवाब में भारत 201 पर ऑलआउट, शीर्ष क्रम पूरी तरह फ्लॉप।

  • सुंदर और कुलदीप ने आठवें विकेट के लिए 72 रन जोड़कर भारतीय पारी को कुछ संभाला।

  • प्रोटियाज़ गेंदबाजों ने नया गेंद लेते ही भारत के आखिरी विकेट जल्दी समेटे, 288 रन की विशाल बढ़त।

Assam / Guwahati :

क्रिकेट / गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी मात्र 201 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका द्वारा पहली पारी में बनाए गए 489 रन के जवाब में भारतीय टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई और 288 रन के विशाल अंतर से पीछे रह गई। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। शीर्ष क्रम और मध्यक्रम लगातार लड़खड़ाता रहा और टीम दूसरे सत्र तक 122/7 के संकट में पहुंच गई। हालांकि आठवें विकेट के लिए वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने मिलकर भारत को संभालने की भरपूर कोशिश की। दोनों ने 72 रनों की अहम साझेदारी की।


वॉशिंगटन सुंदर ने 92 गेंदों में 48 रन बनाए, जबकि कुलदीप यादव ने 134 गेंदों की शानदार जुझारू पारी में 19 रन जोड़े। जैसे ही दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम सत्र में नया गेंद लिया, निचले क्रम के भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके। भारतीय टीम 83.5 ओवर में ही ऑलआउट हो गई।


दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ भारतीय बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से लेकर मध्यक्रम तक कोई भी खिलाड़ी क्रीज पर पैर जमाने में असफल रहा।