White House Terrorist Attack : अमेरिका में फिर से बड़ा आतंकी हमला! अब विश्व युद्ध होगा ?
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी में दो नेशनल गार्ड घायल हुए। ट्रंप ने इसे आतंकी हमला बताया और वॉशिंगटन में 500 अतिरिक्त सैनिक भेजने के निर्देश दिए। संदिग्ध के 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आने का दावा, ट्रंप ने सभी अफगान मूल के व्यक्तियों की दोबारा कड़ी जांच की घोषणा की।
नई दिल्ली / अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. में व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर हुई गोलीबारी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे हुई इस घटना में दो नेशनल गार्ड सैनिक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद इलाके को सुरक्षा एजेंसियों ने घेर लिया और संदिग्ध की तलाश तेज कर दी गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले को “पूरे राष्ट्र के खिलाफ अपराध” और “एक आतंकी कृत्य” बताया। उन्होंने कहा कि यह हमला सिर्फ सुरक्षा बलों पर नहीं, बल्कि अमेरिकी लोकतंत्र और कानून-व्यवस्था के खिलाफ चुनौती है। ट्रंप ने पेंटागन को राजधानी में 500 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया ताकि हालात को नियंत्रण में रखा जा सके।
ट्रंप ने दावा किया कि संदिग्ध व्यक्ति 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका में घुसा था और इस मामले ने फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने घोषणा की कि अफगान मूल के सभी व्यक्तियों की दोबारा कड़ी जांच की जाएगी, चाहे वे कब और कैसे देश में प्रवेश किए हों।
डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के अनुसार, हमले की मंशा और संदिग्ध की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। व्हाइट हाउस के निकट इतने हाई-प्रोफाइल क्षेत्र में हुई गोलीबारी ने सुरक्षा तंत्र को अलर्ट कर दिया है और राजधानी में सतर्कता बढ़ा दी गई है।