सर्दी-जुकाम में कौन से फल सबसे फायदेमंद? जानें 5 सुपरफ्रूट्स के चमत्कारी लाभ
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
सर्दी-जुकाम में इम्युनिटी बढ़ाने वाले 5 सुपरफ्रूट्स
कीवी, अनार, नींबू और बेरीज के विशेष स्वास्थ्य लाभ
खांसी व वायरल इन्फेक्शन में फल खाने का सही तरीका
Health/ जब आपको खांसी या जुकाम होता है तो बॉडी को आराम, पानी और पौष्टिक खाना चाहिए होता है। वही अनार, कीवी, नींबू, पाइनएप्पल और बेरी जैसे फ्रूटस विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। जो न सिर्फ टेस्ट में अच्छे होते हैं, बल्कि हमारे इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रांग बनाते हैं। इन फ्रूट्स को कमरे के तापमान पर या हल्का गुनगुना करके खाने चाहिए जिससे ये और भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। फ्रूट खाना जूस की तुलना में ज्यादा अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे बॉडी को फाइबर और पोषण के तत्व सही मात्रा में मिलते हैं। आइए जानते हैं नेचर के वो 5 सुपरफ्रूट्स कौन कौनसे हैं।
कीवी: इम्युनिटी बढ़ने में सहायक
कीवी विटामिन C का स्रोत है। एक रिसर्च में पाया गया कि रोज कीवी खाने से बॉडी की इम्युनिटी पॉवर बढ़ती है। यह गले की खराश और थकान में भी आराम देती है।
अनार: वायरस से लड़ने में हेल्पफुल
अनार में ऐसे पॉलिफेनॉल्स (नेचुरल एलिमेंट) होते हैं, जो बॉडी में वायरस की स्पीड को कम कर देते हैं। अनार खाने से बॉडी की सूजन कम होती है और वायरल फ्लू जैसे इन्फेक्शन में आराम मिलता है।
नींबू: इन्फेक्शन से बचाव में मददगार
नींबू और बाकी सिट्रस फ्रूट्स में विटामिन C और हेल्दी फ्लेवोनॉइड्स (नेचुरल प्लांट एलिमेंट) पाए जाते हैं। यह इम्युनिटी बढ़ाता है, सूजन कम करता है और सांस की नली को आराम देता है। गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना और भी फायदेमंद रहता है।
पाइनएप्पल: ब्रोमेलिन से खांसी में राहत
पाइनएप्पल में ब्रोमेलिन नाम का एक एंजाइम पाया जाता है जो सूजन को कम करता है और बलगम को ढीला करता है। इससे खांसी, गले में दर्द और सांस लेने की दिक्कत में आराम मिल सकता है। इसे कमरे के तापमान पर खाना अच्छा रहता है।
बेरीज: नेचुरल इम्यून बूस्टर
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसे बेरीज विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं। ये शरीर को मजबूत बनाते हैं और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं।
- इस तरह से करे इन फ्रूट्स का सही उपयोग
- फ्रूट्स को कमरे के तापमान पर या गुनगुना करके खाएं।
- जूस निकालकर पीने की जगह, फ्रूट ही खाएं जिससे फाइबर भी मिले।
- चाहें तो शहद, हर्बल चाय या गर्म सूप के साथ लें।
- दिनभर में अलग-अलग फ्रूट्स खाएं, जिससे पोषण के तत्व मिलते रहें।
याद रखें, फ्रूट्स ताकत देते हैं, लेकिन सेहत से समझौता नहीं करना चाहिए। बुखार, सर्दी-जुकाम या कोई भी बीमारी हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।