MP Youth Congress Protest Over Vote Scam : यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन : लोकतंत्र बचाने की खाई कसम, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

Thu 27-Nov-2025,04:36 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

MP Youth Congress Protest Over Vote Scam : यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन : लोकतंत्र बचाने की खाई कसम, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
  • भोपाल में यूथ कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। पुलिस ने बैरिकेडिंग और बल प्रयोग से भीड़ को रोका, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

  • यूथ कांग्रेस ने भोपाल में ‘वोट चोरी’ और SIR मतदाता सूची गड़बड़ी के विरोध में मार्च किया, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया।
    प्रदर्शनकारियों के व्यापमं चौराहे पहुंचते ही पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोका, जिससे मौके पर तनाव और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

Madhya Pradesh / Bhopal :

भोपाल भोपाल मध्यप्रदेश में गुरुवार का दिन राजनीतिक गहमागहमी और तनाव से भरा रहा, जब यूथ कांग्रेस ने कथित ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ियों के विरोध में सड़कों पर उतरकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर मार्च किया। नए प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के पदभार संभालते ही कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर दिखा और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से रैली के रूप में आगे बढ़े। यह विरोध उस विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ था, जिसमें कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि मतदाता सूचियों में किए गए बदलाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।

जब कार्यकर्ताओं का हुजूम व्यापमं चौराहे पर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद बड़ी पुलिस फोर्स और भारी बैरिकेडिंग ने march रोक दिया। कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने राजधानी का माहौल गर्म कर दिया और स्थानीय ट्रैफिक भी लंबे समय तक प्रभावित रहा। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मतदाता सूची की जांच नहीं होती, तो प्रदेशभर में और बड़े विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।