नई दिल्ली चिड़ियाघर में मंत्री का निरीक्षण: सफेद बाघ व शेर शावकों का नामकरण

Fri 28-Nov-2025,12:02 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

नई दिल्ली चिड़ियाघर में मंत्री का निरीक्षण: सफेद बाघ व शेर शावकों का नामकरण पशु कल्याण, शावकों की देखभाल और शीतकालीन प्रबंधन पर विस्तृत समीक्षा
  • राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में मंत्री ने प्रमुख पशु बाड़ों व कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की।

  • सफेद बाघ और एशियाई शेर शावकों का नामकरण करते हुए संरक्षण पर जोर दिया।

  • हाथी बाड़े और चिड़ियाघर अस्पताल में स्वास्थ्य प्रबंधन की विस्तृत जांच की गई।

Delhi / New Delhi :

New Delhi/ केंद्रीय पर्यावरणवन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कल नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चिड़ियाघर में प्रमुख पशु बाड़ों और चल रहे संरक्षण एवं कल्याणकारी पहलों की समीक्षा की।

मंत्री महोदय ने सफ़ेद बाघ के बाड़े का दौरा कियाजहाँ उन्होंने मार्च 2024 में जन्मी दो मादा सफ़ेद बाघिन शावकों का नाम दुर्गा ' और देवी ' रखा  ये शावक सफ़ेद मादा बाघिन सीता ' और सफ़ेद नर बाघ विजय ' की संतान हैं । उन्होंने ' दुर्गा ' को पहली बार दर्शकों के देखने के लिए प्रदर्शन क्षेत्र में भी छोड़ाजो दर्शकों और चिड़ियाघर के कर्मचारियों के लिए एक विशेष क्षण था।

इसके बादमंत्री महोदय ने अप्रैल 2025 में जन्मे दो एशियाई शेर शावकों—एक नर और एक मादा—की देखभाल और प्रबंधन की समीक्षा की। शावकों का औपचारिक नाम कार्तिक ' और करणी ' रखा गया। ये शावक मादा शेरनी महागौरी ' और नर शेर ' महेश्वर ' की संतान हैं 

श्री सिंह ने दो एशियाई हाथियोंराज लक्ष्मी और हीरा गजके प्रबंधन और कल्याण का आकलन करने के लिए हाथी बाड़े का भी दौरा किया। बाद मेंउन्होंने चिड़ियाघर अस्पताल का निरीक्षण कियाजहाँ जुलाई 2025 में जन्मे एक बाघ शावक को वर्तमान में रखा गया है। उन्होंने उसकी देखभालस्वास्थ्य स्थिति और कल्याणकारी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

मंत्री महोदय ने चिड़ियाघर में पशुओं के लिए शीतकालीन प्रबंधन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए सुझाव भी दिए। उन्होंने पशु कल्याण और आगंतुकों के बेहतर अनुभव के लिए चिड़ियाघर के अधिकारियों के साथ भविष्य की योजना पर भी चर्चा की 

वर्तमान में चिड़ियाघर में छह (2 नर: मादा) सफेद बाघ हैं - सीताविजय जूनियरव्योमअवनीदुर्गा और देवी ; छह सिंह (3 नर: मादा) - सुंदरमशैलजामहेश्वरमहागौरीऔर आठ रॉयल बंगाल टाइगर्स (नर: मादा: शावक) - करणसिद्धिअदितिधैर्यधात्रीहरिसनातन और एक शावक हैं।