India GDP Growth: अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, Q2 में 8.2% की जबरदस्त वृद्धि, PM मोदी ने बताया उत्साहजनक संकेत

Fri 28-Nov-2025,09:27 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

India GDP Growth: अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, Q2 में 8.2% की जबरदस्त वृद्धि, PM मोदी ने बताया उत्साहजनक संकेत
  • भारत की GDP ने Q2 में 8.2% की तेज वृद्धि दर्ज की, जो अनुमानित 7–7.5% से अधिक है, अर्थव्यवस्था की मजबूत उछाल का संकेत। पीएम मोदी ने GDP आंकड़े को उत्साहजनक बताया और कहा कि यह विकास नीतियों, सुधारों और भारतीयों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

  • विनिर्माण, सेवाओं, निवेश और घरेलू मांग में मजबूत सुधार के कारण भारत लगातार वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

  • भारत की GDP ने वित्त वर्ष 2025–26 की दूसरी तिमाही में 8.2% की तेज वृद्धि दर्ज की। पीएम मोदी ने इसे विकास नीतियों और सुधारों का प्रभाव बताया।

Delhi / New Delhi :

नई दिल्ली / वित्त वर्ष 2025–26 की दूसरी तिमाही (Q2) में भारत की जीडीपी ने मजबूत उछाल दर्ज करते हुए 8.2% की वृद्धि हासिल की है। यह आंकड़ा वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत के लिए बड़ी राहत और विकास के ठोस संकेत लेकर आया है।

कई अर्थशास्त्रियों ने इस तिमाही की ग्रोथ 7% से 7.5% के बीच रहने का अनुमान जताया था, लेकिन वास्तविक वृद्धि उम्मीदों से कहीं अधिक रही। यह न सिर्फ घरेलू मांग के मजबूत होने, बल्कि सरकारी निवेश, विनिर्माण गतिविधियों के विस्तार और सेवाओं के तेजी से बढ़ने का परिणाम है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन्फ्रास्ट्रक्चर खर्च, उत्पादन बढ़ने और ग्रामीण बाजारों के सुधरने ने Q2 ग्रोथ को अतिरिक्त बल दिया। इसके साथ ही निर्यात में स्थिरता और निवेश चक्र में सुधार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को स्थिर गति प्रदान की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया- यह विकास नीतियों का प्रभाव

जीडीपी वृद्धि दर सामने आने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे “बेहद उत्साहजनक” बताया। उन्होंने कहा-

“2025–26 की दूसरी तिमाही में 8.2% की जीडीपी वृद्धि दर बेहद उत्साहजनक है। यह आंकड़ा हमारी विकास नीतियों और सुधारों के प्रभाव को दर्शाता है। यह हमारे लोगों की कड़ी मेहनत और उनकी कार्य करने की उत्साह को भी दिखाता है। हमारी सरकार सुधारों को आगे बढ़ाती रहेगी और जीवन को आसान बनाने के प्रयासों को और मजबूत करेगी।”

पीएम मोदी के इस बयान को निवेशकों और उद्योग जगत ने सकारात्मक संकेत के रूप में देखा है। आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तीसरी तिमाही (Q3) में भी वृद्धि का यही रुझान रहा, तो वित्त वर्ष 2025–26 भारत के लिए रिकॉर्ड ग्रोथ वाला वर्ष साबित हो सकता है।

अर्थशास्त्रियों की नजर: भारत विश्व की सबसे तेज विकसित अर्थव्यवस्था

अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों के अनुसार, भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक विकास का नेतृत्व करने वाला प्रमुख देश बना रहेगा। IMF, विश्व बैंक और कई वैश्विक एजेंसियों ने पहले ही अनुमान जताया था कि भारत की विकास दर लगातार 7% से ऊपर रहेगी।

8.2% की ग्रोथ दर ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि भारत वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती major economy बना हुआ है।