रांची वनडे से पहले धोनी की डिनर पार्टी में टीम इंडिया ने चखा कड़कनाथ का स्वाद

Fri 28-Nov-2025,04:05 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

रांची वनडे से पहले धोनी की डिनर पार्टी में टीम इंडिया ने चखा कड़कनाथ का स्वाद
  • धोनी के फार्म हाउस में खिलाड़ियों को कड़कनाथ मुर्गा और रस माधुरी मिठाई परोसी गई

  • टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका खिलाड़ी रांची के रेडिसन ब्लू होटल में ठहरे

  • खिलाड़ियों को झारखंड की पारंपरिक डिश और हेल्दी नॉनवेज भोजन उपलब्ध

Jharkhand / Ranchi :

Jharkhand​/ 30 नवंबर को झारखंड की राजधानी में होने वाले पहले वनडे मैच को लेकर भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम पिछले दो दिनों से रांची में है। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में एक तरफ जहां JSCA स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस हो रही है वही टीम इंडिया के खिलाड़ी माही की मेजबानी और भोजन का भी जबरदस्त लुत्फ उठा रहे हैं। 

धोनी की डिनर पार्टी के मेन्यू में क्या-क्या था?

रांची पहुंचे विराट कोहली और ऋषभ पंत धोनी के सिमरिया स्थित फार्म हाउस पर पिछली रात डिनर पार्टी में पहुंचे। इस पार्टी में पीछे से रोहित शर्मा भी पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक डिनर पार्टी में देसी चिकन और कड़कनाथ मुर्गा विशेष तौर पर परोसा गया था। 

कड़कनाथ मुर्गे के साथ कौन सी मिठाई खाई?

आपको बता दे कि धोनी के फार्म हाउस पर कड़कनाथ विशेष तौर पर पाले जाते हैं। ठंड के दिनों में कड़कनाथ मुर्गे के स्वाद का जायका और आनंद ही अलग देता है। डिनर के बाद रस माधुरी मिठाई विशेष तौर पर चखायी गई। इस दौरान धोनी ने अपने हाथों से अपने साथी खिलाड़ियों को खाना परोसा। 

रांची के किस होटल में ठहरे हैं खिलाड़ी?

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी रांची के फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में ठहरे हैं। ऐसे में वहां भी उनके खान-पान का खास ख्याल रखा जा रहा है। खासकर ठंड के मद्देनजर प्रोटीन युक्त भोजन खिलाड़ियों को पड़ोसी जा रहे हैं। 

कौन-कौन सी लोकल झारखंडी डिश परोसी जा रही?

रेडिसन ब्लू सूत्रों के अनुसार टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को वेज और नॉनवेज के साथ-साथ झारखंड का लोकल फूड भी भरोसा जा रहा है। इसमें विशेष तौर पर शाकाहारी भोजन में चावल की छिलका रोटी, दाल की बनी डुबकी, रागी का डोसा, भरूआ रोटी और चावल दाल खिलाड़ियों को परोसा जा रहा है. वही नॉन वेज आइटम में विशेष तौर पर ग्रिल्ड चिकन, मटन और सैलमन मछली परोसी जा रही है। इसमें तेल और मसाले का कम इस्तेमाल किया जा रहा है।