Flight Cancelled | Indigo और Air India Flights रद्द, श्रीलंका और भारत तटीय इलाकों में तूफान
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
चक्रवाती तूफान दितवाह से दक्षिण भारतीय तटों पर भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका.
इंडिगो और अन्य एयरलाइंस ने कई फ्लाइट्स रद्द, देरी और डायवर्जन की पुष्टि.
तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी.
Delhi / चक्रवाती तूफान 'दितवाह' ने श्रीलंका के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई है और अब यह साइक्लोन बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने नॉर्थ तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने कई फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी फ्लाइट का रियलटाइम स्टेटस वेबसाइट या ऐप पर चेक करें और जरूरत पड़ने पर रिफंड क्लेम करें।
श्रीलंका में तूफान की वजह से चेन्नई-कोलंबो उड़ानों पर भी असर पड़ा। इंडिगो की कई फ्लाइट्स लेट हुईं, कुछ को डायवर्ट किया गया और कुछ रद्द की गईं। कोलंबो से सुबह 4:30 बजे चेन्नई आने वाली फ्लाइट दो घंटे लेट हुई, जबकि दूसरी फ्लाइट पांच घंटे लेट पहुंची। श्रीलंकाई एयरलाइंस की फ्लाइट भी एक घंटे लेट पहुंची। कोयंबटूर जाने वाली फ्लाइट डायवर्ट कर दी गई और दो घंटे बाद कोलंबो लौट आई। एयर इंडिया की तीन फ्लाइट्स रद्द की गईं। जाफना जाने वाली इंडिगो फ्लाइट्स भी कैंसिल हो गईं।
तूफान के चलते नागरिकों और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एयरलाइंस और अधिकारियों ने यात्रियों को सावधानी बरतने और फ्लाइट्स के अपडेट लगातार देखने की सलाह दी है। आने वाले समय में मौसम और तूफान की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सतर्कता जरूरी है।