History in Today | 2 मई का इतिहास: लिओनार्दो, सत्यजित रे और विश्व दिवस
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

1519 में महान कलाकार लिओनार्दो दा विंची का निधन हुआ, जिनका योगदान विज्ञान, कला और आविष्कारों में अमूल्य रहा है।
1921 में सत्यजित रे का जन्म हुआ, जो भारत के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक बने।
आज मनाए जाते हैं ‘विश्व टूना दिवस’ और ‘अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस’, जो पर्यावरण संरक्षण और अग्निशमन कर्मियों के बलिदान की याद दिलाते हैं।
2 मई इतिहास में अनेक महत्त्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। 1519 में महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन हुआ। 1885 में बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने स्वतंत्र कांगो राज्य की स्थापना की। 1921 में प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजित रे का जन्म हुआ। आज के दिन विश्व टूना दिवस और अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस मनाया जाता है, जो पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा के प्रति हमारी जिम्मेदारी को रेखांकित करते हैं। आज ही के दिन 2008 में चक्रवात नरगिस से वर्मा में भारी तबाही हुई थी। चलिए जानतें है विस्तार से..
आज (2 मई) की महत्वपूर्ण घटनाएँ –
1519 – महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन हुआ।
1885 – बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने स्वतंत्र कांगो राज्य की स्थापना की।
1907 – रावलपिंडी में दंगे भड़के, जो पश्चिम बंगाल से पंजाब तक फैल गए।
1920 – नीग्रो नेशनल लीग बेसबॉल का पहला मैच इंडियानापोलिस में खेला गया।
1924 – नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार किया।
1926 – हिंदू महिलाओं को निर्वाचित पद लेने का अधिकार मिला।
1929 – भारतीय राजनीतिज्ञ और साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म हुआ।
1933 – जर्मनी में हिटलर ने ट्रेड यूनियनों पर प्रतिबंध लगाया।
1945 – जर्मन सेना ने इटली में आत्मसमर्पण किया।
1949 – महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू हुई।
1950 – फ्रांस ने कोलकाता के पास चंद्रनगर कॉलोनी भारत सरकार को सौंपी।
1952 – विश्व के पहले जेट विमान डी हैविलैंड कॉमेट 1 ने लंदन से जोहान्सबर्ग तक पहली उड़ान भरी।
1959 – रिस्रा में पहला थर्मोप्लास्टिक संयंत्र खोला गया।
1968 – लोकसभा में सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया गया और पीपीएफ अधिनियम को मंजूरी मिली।
1986 – अमेरिका की एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनीं।
1994 – पोलैंड में एक बस दुर्घटना में 32 लोग मारे गए।
1996 – गुरु चंद्रास्वामी को धोखाधड़ी के आरोप में तिहाड़ जेल की सजा मिली।
1997 – ब्रिटेन के टोनी ब्लेयर प्रधानमंत्री बने; 1812 के बाद सबसे कम उम्र के पीएम।
2002 – पाकिस्तानी बल्लेबाज़ इंजमाम उल हक ने 329 रन बनाए।
2003 – भारत ने पाकिस्तान से राजनयिक संबंध फिर से जोड़ने का ऐलान किया।
2004 – मारेक बेल्का पोलैंड के प्रधानमंत्री बने।
2008 – चक्रवात नरगिस ने वर्मा को प्रभावित किया, 138,000 लोग मारे गए।
2010 – सेबी ने संस्थागत निवेशकों के लिए भी 100% भुगतान का नियम लागू किया।
आज (2 मई) को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति –
1921 – भारत रत्न से सम्मानित, ऑस्कर विजेता सत्यजित रे, प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक का जन्म।
1929 – विष्णु कांत शास्त्री, भारतीय राजनीतिज्ञ, विद्वान और साहित्यकार का जन्म।
आज (2 मई) को हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन –
1519 – लिओनार्दो दा विंची, महान इतालवी कलाकार, वैज्ञानिक, आविष्कारक और लेखक का निधन।
1857 – अल्फ्रेड लुईस चार्ल्स डी मुसेट, फ्रांसीसी कवि, नाटककार और उपन्यासकार का निधन।
1933 – जूलियानो मोरेरा, ब्राज़ील के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक का निधन।
1975 – पद्मजा नायडू, प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ और सरोजिनी नायडू की पुत्री का निधन।
1985 – बनारसीदास चतुर्वेदी, प्रसिद्ध भारतीय पत्रकार और साहित्यकार का निधन।
इतिहास में आज (2 मई) के महत्वपूर्ण दिवस –
विश्व टूना दिवस:
यह दिन टिकाऊ मछली पकड़ने की प्रथाओं और टूना मछली की आबादी के संरक्षण के महत्व को रेखांकित करता है। टूना, वैश्विक स्तर पर आर्थिक और पारिस्थितिक दृष्टि से एक अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री संसाधन है। इस दिवस का उद्देश्य टूना मत्स्य पालन से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जिम्मेदार और सतत मछली पकड़ने की विधियों को प्रोत्साहित करना है।
अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस:
यह दिन दुनियाभर के अग्निशमन कर्मियों की बहादुरी, सेवा और बलिदान को सम्मानित करता है। यह उन निस्वार्थ अग्निशमन कर्मियों को समर्पित है जो आगजनी और अन्य आपात स्थितियों में लोगों और समुदायों की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस हमें इन वीरों की अमूल्य सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने और उनके समर्थन का अवसर प्रदान करता है।
Watch Also: 2 May History | Today in History | History Speaks | #EP-124 | Vanisha Rana | AGCNN NEWS