Today in History | 26 मई का इतिहास: मोदी की शपथ, अपोलो 10 की वापसी, प्लास्टिक मुक्त दिवस और अन्य प्रमुख घटनाएं
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

26 मई 2014: नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
1999: द्रविड़ और गांगुली की 318 रन की रिकॉर्ड साझेदारी।
अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस और विश्व थायराइड दिवस के रूप में मनाया जाता है।
26 मई का दिन ऐतिहासिक घटनाओं, वैज्ञानिक उपलब्धियों और वैश्विक जागरूकता दिवसों से भरा हुआ है। 1822 में नार्वे में गिरिजाघर में आग से 122 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 2014 में नरेंद्र मोदी भारत के 15वें प्रधानमंत्री बने। इस दिन जापान में भूकंप, विमान हादसे, अंतरिक्ष यात्रा की वापसी, और संविधान अंगीकरण जैसी कई घटनाएं हुईं। इसके अलावा यह दिन विश्व थायराइड दिवस और अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। आइए जानते हैं 26 मई से जुड़ी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं, जन्म, निधन और जागरूकता दिवसों के बारे में।
आज (26 मई) की महत्वपूर्ण घटनाएँ-
1822 – नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत हो गई थी।
1926 – लेबनान ने संविधान अपनाया था।
1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने की सीमा समाप्त कर दी गई।
1957 – मुंबई में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई थी।
1969 – अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे थे।
1973 – बहरीन ने अपना संविधान अपनाया था।
1983 – जापान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 104 लोग मारे गये।
1987 – श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।
1991 – थाईलैंड में बैंकॉक के पास विमान हादसे में 223 लोगों की मौत हो गई।
1998 – WWII के दौरान जापान द्वारा गिरफ्तार ब्रिटिश सैनिकों की जानकारी सार्वजनिक की गई।
1999 – सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ 318 रन की साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1999 – इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रह सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किए।
2000 – हिज्बुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान से हटेंगे।
2000 – इज़रायली बलों की वापसी के बाद हिज़्बुल्लाह समर्थकों ने विजय रैली निकाली।
2002 – चीन का विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, 226 लोगों की मौत।
2006 – शोध के अनुसार एड्स वायरस की उत्पत्ति कैमरून में पाए जाने वाले चिपांज़ियों से जुड़ी है।
2007 – भारत और जर्मनी के बीच रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज और खाद्य तेल की स्टॉक सीमा तय करने संबंधी अधिसूचना जारी की।
2014 – नरेंद्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
आज (26 मई) को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति-
1912 – छगनराज चौपासनी वाला, प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1914 – फ्रेंकी मैनिंग, अमेरिकी नर्तक, प्रशिक्षक और कोरियोग्राफर।
1940 – सरताज सिंह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता।
आज (26 मई) को हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन-
1922 – ऑरेलिया डी सूज़ा, प्रसिद्ध पुर्तगाली चित्रकार।
1986 – श्रीकांत वर्मा, हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार और राजनीतिज्ञ।
1993 – सारिदजाह नियुंग, इंडोनेशियाई संगीतकार, शिक्षक और बच्चों के गीतकार।
Read Also: 25 मई का इतिहास: प्रमुख घटनाएँ, जन्म, निधन और विशेष दिवस | Today in History
आज (26 मई) के महत्वपूर्ण दिवस-
अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस (International Plastic-Free Day): यह दिन प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और प्लास्टिक के विकल्प अपनाने के लिए मनाया जाता है।
विश्व थायराइड दिवस (World Thyroid Day): थायराइड ग्रंथि के महत्व और इससे संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है।
Watch Also: 25 May History | Today in History | History Speaks | #EP-147 | Vanisha Rana | AGCNN NEWS