शेयर बाजार में गिरावट: ट्रंप के टैरिफ ऐलान से निवेशकों में हड़कंप
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Share Market Update 2025
ट्रंप के टैरिफ ऐलान से शेयर बाजार में भारी गिरावट।
सेंसेक्स-निफ्टी और स्मॉलकैप में जबरदस्त नुकसान।
ऑयल, आईटी, फार्मा और कंज्यूमर सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित।
Delhi / डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और अतिरिक्त जुर्माने के ऐलान के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। Nifty 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला, जबकि सेंसेक्स 750 अंक तक टूट गया। सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 500 अंक गिरकर 81,006.65 पर और निफ्टी 160 अंक गिरकर 24,688 पर कारोबार कर रहा था।
बाजार के लगभग सभी सेक्टर दबाव में रहे। निफ्टी बैंक 300 अंक, निफ्टी IT 215 अंक और FMCG 300 अंक से अधिक टूटे। BSE की टॉप 30 कंपनियों में से 26 शेयरों में गिरावट आई, जिसमें Tata Motors, RIL, M&M और भारती एयरटेल प्रमुख रहे। वहीं केवल 4 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे, जिनमें सबसे ज्यादा उछाल Zomato में देखा गया।
स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी भारी गिरावट रही। BSE स्मॉलकैप में 400 अंकों और निफ्टी स्मॉलकैप में 600 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप इंडेक्स भी 300 अंक से ज्यादा टूटा। Phase 3 Ltd के शेयरों में 10% की गिरावट आई, जबकि मिडकैप में सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर Premier Energies Ltd रहा, जो 3.5% टूटा।
BSE के कुल 3,085 ट्रेडेड शेयरों में से 2,033 शेयरों में गिरावट, 887 में तेजी और 165 शेयर स्थिर रहे। 61 शेयर अपर सर्किट में और 61 लोअर सर्किट में रहे। 51 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए जबकि 36 शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बने रहे।
BSE का कुल मार्केट कैप एक दिन में लगभग ₹3 लाख करोड़ घटकर 449.56 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो निवेशकों के लिए भारी नुकसान है।
IT, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी और कंज्यूमर सेक्टर पर ट्रंप के टैरिफ का गहरा असर पड़ा है। Nifty Oil & Gas सेक्टर 1.5%, IT और फार्मा सेक्टर करीब 1% तक गिर गए।