71 लाख पार्थिव शिवलिंग सृजन यज्ञ में कपिलेश्वर महादेव स्थापना और अभिषेक | 24 अगस्त तक धार्मिक आयोजन

Fri 08-Aug-2025,11:32 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

71 लाख पार्थिव शिवलिंग सृजन यज्ञ में कपिलेश्वर महादेव स्थापना और अभिषेक |  24 अगस्त तक धार्मिक आयोजन 71 lakh Parthiv Shivling Yagna | Nagpur
  • 71 लाख पार्थिव शिवलिंग सृजन यज्ञ में कपिलेश्वर महादेव की स्थापना।

  • 2,14,133 पार्थिव शिवलिंग सृजन एवं महारूद्राभिषेक सम्पन्न।

  • आयोजन 24 अगस्त तक, भक्तों को सपरिवार आमंत्रण।

Maharashtra / Nagpur :

Nagpur / ॐ नमः शिवाय

मान्यवर,
सप्रेम वंदे।

71 लाख पार्थिव शिवलिंग सृजन संकल्प यज्ञ के अंतर्गत आज कपिलेश्वर महादेव की स्थापना एवं अभिषेक विधिवत संपन्न हुआ। आज कुल 2,14,133 (दो लाख चौदह हजार एक सौ तैंतीस) पार्थिव शिवलिंगों का सृजन पूर्ण किया गया।

शिवभक्त श्री राजू कैथवास ने 2 फीट ऊँची रमणीय भोलेबाबा जटाशंकर स्वरूप पार्थिव प्रतिमा का साकार रूप दिया। वहीं सुनीता कावड़कर ने 1008 छोटे-छोटे शिवलिंगों के संयोजन से एक अद्भुत एवं विशाल पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा।

आज के पार्थिव निर्माण में प्रमुख रूप से सर्वश्री संदीप जाधव, संगीता गिर्हे, विनोद कन्हेरे, सतीश वडे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रातःकालीन महारूद्राभिषेक का पुण्य कार्य डॉ. नितेश सिंह, सौ. मीनाक्षी सिंह, विनीत पाठक, सौ. पूजा पाठक, विनय कडू, सागर घाटोले, राहुल भूरा, संतोष यादव, पूजा यादव के करकमलों से सम्पन्न हुआ। वहीं, सायंकालीन अभिषेक दिनेश किनकर, सौ. राजश्री किनकर, ओमप्रकाश साहू, सौ. मंजू साहू के हस्ते सम्पन्न हुआ।

शिवभक्ति से ओतप्रोत इस पावन उत्सव में भक्तों का उत्साह और श्रद्धा देखते ही बनती है। यह धार्मिक आयोजन 24 अगस्त तक प्रतिदिन विविध अनुष्ठानों और अभिषेकों के साथ जारी रहेगा।

आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं कि इस पुण्य कार्य में सहभागी बनकर बाबा भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करें।

– दयाशंकर तिवारी