अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में तिरंगा फहराया, राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश

Wed 13-Aug-2025,12:11 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में तिरंगा फहराया, राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ बना देश की एकता, त्याग और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक
  • अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में तिरंगा फहराया

  • देश की एकता और राष्ट्रप्रेम को बढ़ाने वाला जन-आंदोलन

  • स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प

Delhi / New Delhi :

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि “आज #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है। यह अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस आजाद भारत का सपना साकार किया था, उसे विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं।”

‘हर घर तिरंगा’ अभियान, आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभर में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक जनआंदोलन है। इसका उद्देश्य हर नागरिक को भारत के तिरंगे से जोड़ना और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की याद दिलाना है। इस अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच देश के प्रत्येक घर, कार्यालय, संस्थान और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराया जाता है। सरकार और विभिन्न संगठनों द्वारा लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है कि वे अपने घरों पर तिरंगा लगाएं, सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ तस्वीरें साझा करें और राष्ट्रगान गाएं। यह न केवल एक उत्सव है बल्कि भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक भी है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान यह संदेश देता है कि भारत का हर नागरिक देश की प्रगति, सम्मान और राष्ट्रीय एकता का अभिन्न हिस्सा है।