संजय कपूर का निधन: 10,300 करोड़ की संपत्ति और विरासत को लेकर उठे सवाल

Mon 16-Jun-2025,04:21 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

संजय कपूर का निधन: 10,300 करोड़ की संपत्ति और विरासत को लेकर उठे सवाल करिश्मा कपूर के बच्चों को क्या मिलेगा हिस्सा? उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति और पारिवारिक विरासत पर चर्चा तेज
  • उद्योगपति संजय कपूर का निधन, विरासत को लेकर चर्चाएं।

  • बच्चों के लिए लेगेसी प्लान, 14 करोड़ के बॉन्ड्स।

  • वर्तमान पत्नी को संपत्ति की देखरेख का कानूनी अधिकार।

Maharashtra / Mumbai :

India / बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने उद्योगपति संजय कपूर का 12 जून को यूके में हार्ट अटैक से निधन हो गया। यह खबर सामने आते ही व्यापार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। संजय कपूर न केवल एक कामयाब बिजनेसमैन थे, बल्कि वे भारत की अग्रणी ऑटोमोटिव टेक कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन भी थे, जिसका बाजार मूल्य करीब 31,000 करोड़ रुपये बताया जाता है।

संजय कपूर की कुल संपत्ति लगभग 10,300 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वे करिश्मा कपूर से शादी कर चुके थे और उनके दो बच्चे – समायरा और कियान – हैं, जिनकी कस्टडी करिश्मा के पास है। बाद में उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी की, जिससे उन्हें तीसरा बेटा अजारियास हुआ।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी विशाल संपत्ति का वारिस कौन होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय ने अपने बच्चों के लिए पहले से एक लेगेसी प्लान तैयार कर रखा था। समायरा और कियान को उन्होंने 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड्स गिफ्ट किए थे, साथ ही उनके लिए 10 लाख रुपये प्रतिमाह की स्थायी आय सुनिश्चित की गई थी।

हालांकि, वर्तमान में संजय की पत्नी प्रिया सचदेव को उनकी संपत्ति की देखरेख का कानूनी अधिकार मिला है, जिससे आगे चलकर संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका बनी हुई है। वहीं, उनकी बहनों मंदिरा कपूर और सुपर्णा मोटवानी कंपनी के संचालन में भूमिका निभा सकती हैं।