उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप और दक्षिण भारत में ‘सेन्यार’ चक्रवात की चेतावनी

Wed 26-Nov-2025,01:28 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप और दक्षिण भारत में ‘सेन्यार’ चक्रवात की चेतावनी
  • उत्तर भारत में ठंड, शीतलहर और घने कोहरे की आशंका

  • बंगाल की खाड़ी में “सेन्यार” चक्रवाती तूफान बनने की संभावना

  • दक्षिण भारत में तेज हवाएं, भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति का अलर्ट

Delhi / New Delhi :

Delhi/ उत्तर भारत में ठंड(winter cold wave) ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ने के बाद मैदानों में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है। इसी बीच बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती सिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है।

अगले 24 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव संभव

अंडमान सागर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम अचानक बदल सकता है। स्काईमेट के अनुसार, आगामी 48 घंटों में “सेन्यार” चक्रवाती तूफान के बनने और टकराने की संभावना है। इसके दौरान 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक कई दक्षिणी राज्यों के लिए भारी वर्षा( heavy rain South India) का पूर्वानुमान जारी किया है। तूफान के प्रभाव से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान-निकोबार, ओडिशा और बंगाल के तटीय हिस्सों में तेज हवाएं, भारी बारिश और स्थानीय बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

कई राज्यों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर और बर्फबारी दोनों की संभावनाएं हैं। इसका असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार तक देखने को मिलेगा।

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, छाएगा कोहरा

राजधानी में आज सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के आसार हैं। दिन में मौसम साफ रहेगा और हल्की धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 23–24°C और न्यूनतम तापमान 8–10°C तक गिर सकता है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान थोड़ा नीचे गया और पश्चिमी हवाएं 12 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं। अधिकतम तापमान 22–25°C के बीच रहा।

उत्तर प्रदेश में भी गलन बढ़ेगी

UP में आज ठंडी और शुष्क हवा चलेगी। सुबह घना से मध्यम कोहरा और दिन में धूप की संभावना है। अधिकतम तापमान 24–26°C और न्यूनतम तापमान 8–11°C के बीच रहेगा। पछुआ हवाओं के कारण रात में ठंड और ज्यादा महसूस होगी।