2029 हमारा होगा, राहुल गांधी PM बनेंगे— वोट चोरी के आरोपों पर गोविंद सिंह डोटासरा का तीखा हमला
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
दिल्ली में #वोट_चोर_गद्दी_छोड़ महारैली का आयोजन.
गोविंद सिंह डोटासरा का दावा: 2029 में कांग्रेस की सत्ता वापसी.
वोट चोरी और लोकतंत्र पर खतरे का लगाया आरोप.
Delhi / दिल्ली में आयोजित #वोट_चोर_गद्दी_छोड़ महारैली में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 2029 में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है। डोटासरा ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस न झुकेगी, न डरेगी। इस महारैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और चुनावी पारदर्शिता, लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों को बचाने का संकल्प लिया गया।