दो भाइयों की पत्नी बनी प्रेग्नेंट, बच्चे के पिता के नाम पर उठा बड़ा सवाल!
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Himachal Pradesh Jodidar Pratha News
जोड़ीदार प्रथा में महिला ने दो भाइयों से की शादी.
बच्चे के पिता के नाम को लेकर कानूनी सवाल.
हट्टी जनजाति में संपत्ति बचाने के लिए प्रचलित परंपरा.
Sirmaur / हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 'जोड़ीदार प्रथा' के तहत दो सगे भाइयों (प्रदीप और कपिल नेगी) से शादी करने वाली सुनीता प्रेग्नेंट है। इस गुडन्यूज के सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि जन्म प्रमाण पत्र या आधार जैसे दस्तावेजों में बच्चे के पिता के रूप में किसका नाम दर्ज होगा।
दस्तावेजों और नियमों के अनुसार, हिंदू विवाह अधिनियम में बहुपति विवाह को कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं है। इस कारण सभी सरकारी दस्तावेजों में हमेशा बड़े भाई का नाम ही पति और पिता के तौर पर दर्ज किया जाता है, भले ही बच्चे का जैविक पिता कोई भी हो। हालांकि, पारंपरिक व्यवस्था में दोनों भाइयों को पिता का समान दर्जा और अधिकार मिलता है।
प्रदीप हिमाचल में सरकारी नौकरी करते हैं, जबकि कपिल विदेश में काम करते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर 3 से 4 होने की जानकारी साझा की। हट्टी जनजाति में प्रचलित 'जोड़ीदार प्रथा' प्राचीन समय से अपनाई जा रही है, जिसका मुख्य ऐतिहासिक उद्देश्य परिवार की संपत्ति और जमीन के बंटवारे को रोकना रहा है।