ग्रामीण विकास मंत्रालय के नाम पर फर्जी भर्ती अभियान से सावधान: सरकार की चेतावनी
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि एनआरडीआरएम का ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी) या भारत सरकार से कोई संबंध नहीं है।
आम जनता को सचेत किया गया है कि एनआरडीआरएम के नाम से की जा रही किसी भी भर्ती गतिविधि को धोखाधड़ी माना जाए और इसके झांसे में न आएं।
मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी है कि उनकी आधिकारिक भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का शुल्क या आवेदकों से बैंक खाते की जानकारी नहीं मांगी जाती है। मंत्रालय में सभी वैध भर्तियों की सूचना केवल इसकी आधिकारिक वेबसाइट rural.gov.in पर ही पोस्ट की जाती है।
New Delhi/ भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक फर्जी संगठन 'राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं मनोरंजन मिशन (एनआरडीआरएम)' द्वारा चलाए जा रहे भर्ती अभियान को लेकर आम जनता को सतर्क किया है। यह संगठन मंत्रालय के नाम का दुरुपयोग कर कथित तौर पर नई दिल्ली के डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड पर अपने कार्यालय का दावा कर रहा है और www.nrdrm.com तथा www.nrdrmvacancy.com वेबसाइट्स के माध्यम से भ्रामक जानकारी दे रहा है।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि एनआरडीआरएम का ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी) या भारत सरकार से कोई संबंध नहीं है।
आम जनता को सचेत किया गया है कि एनआरडीआरएम के नाम से की जा रही किसी भी भर्ती गतिविधि को धोखाधड़ी माना जाए और इसके झांसे में न आएं।
मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी है कि उनकी आधिकारिक भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का शुल्क या आवेदकों से बैंक खाते की जानकारी नहीं मांगी जाती है। मंत्रालय में सभी वैध भर्तियों की सूचना केवल इसकी आधिकारिक वेबसाइट rural.gov.in पर ही पोस्ट की जाती है।
इस संदर्भ में, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जनता से आग्रह किया है कि वे किसी भी फर्जी सूचना या संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी दें और सुरक्षित रहें।