महाराष्ट्र: वाशिम समृद्धी महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत 1 घायल

Fri 04-Jul-2025,12:28 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

महाराष्ट्र: वाशिम समृद्धी महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत 1 घायल महाराष्ट्र के वाशिम जिले से गुजरने वाले समृद्धी महामार्ग पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • वाशिम समृद्धी महामार्ग पर तेज रफ्तार कार का भीषण हादसा।

  • चार लोगों की मौत, एक घायल, कार नागपुर के उमरेड की थी।

  • हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी, मृतकों के शव भेजे गए पोस्टमॉर्टम।

Maharashtra / Nagpur :

Nagpur / महाराष्ट्र के वाशिम जिले से गुजरने वाले समृद्धी महामार्ग पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रात लगभग 9 बजे वाशिम के शेलूबाजार के पास हुआ। MH 40 BJ 7206 नंबर की कार, जो पुणे से नागपुर की ओर जा रही थी, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और चालक का नियंत्रण छूटने से यह हादसा हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार में सवार पांच लोगों में से केवल एक घायल व्यक्ति की जान बची है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में शामिल वाहन नागपुर जिले के उमरेड क्षेत्र का बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और आसपास के वाहन चालक तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस भी थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया हैc

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। यह हादसा समृद्धी महामार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।