Today in History | 29 मई का इतिहास: एवरेस्ट दिवस, ऐतिहासिक लड़ाई, राजनीतिक परिवर्तन और महान व्यक्तित्वों की स्मृतियाँ
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

29 मई: माउंट एवरेस्ट की पहली सफल चढ़ाई की वर्षगांठ।
ऐतिहासिक, राजनैतिक और वैश्विक घटनाओं से भरा दिन।
स्वतंत्रता सेनानी, नेता और कलाकारों को समर्पित स्मरण दिवस।
29 मई का दिन इतिहास की कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा है। इस दिन 1953 में तेनजिंग नॉर्गे और एडमंड हिलेरी ने पहली बार माउंट एवरेस्ट फतह किया, जिसे अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1658 में औरंगजेब ने दारा शिकोह को हराकर दिल्ली की गद्दी हासिल की। 1987 को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ। इसके अलावा, इस दिन कई वैज्ञानिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक घटनाएं घटित हुईं, जिनमें सोवियत परमाणु परीक्षण, पेरू में भूकंप और नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था का गठन शामिल है।
आज (29 मई) की महत्वपूर्ण घटनाएँ –
1658: सामूगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया।
1922: एक्वाडोर को आजादी मिली।
1953: पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नॉर्गे और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की।
1968: दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की।
1970: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1985: यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीमों के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई।
1988: पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया।
1990: दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया।
1999: ‘डिस्कवरी’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से जुड़ा। यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।
1999: नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित हुई।
2003: ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुंचे।
2004: म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान में 140 लोगों की जान चली गई।
2007: जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।
आज (29 मई) को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति –
1865: स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार रामानन्द चैटर्जी का जन्म हुआ।
1906: हिंदी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म हुआ।
आज (29 मई) को हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन –
1933: भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्त्ता लोकराम नयनराम शर्मा का निधन।
1972: भारतीय सिनेमा के महान कलाकार पृथ्वी राजकपूर का निधन।
1987: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।
Read Also: Today in History | 27 मई का इतिहास: नेहरू जी का निधन, अफगानिस्तान को स्वतंत्रता, गांधी हत्या मुकदमा शुरू
आज (29 मई) के महत्वपूर्ण दिवस –
अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस : यह दिन माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहली सफल चढ़ाई की याद में समर्पित है, जो 29 मई 1953 को न्यूज़ीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाल के तेनजिंग शेरपा ने की थी। एवरेस्ट दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत है, जिसकी ऊंचाई 8848 मीटर है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्वतारोहियों को सम्मानित करना और नेपाल के पर्यटन को बढ़ावा देना भी है। माउंट एवरेस्ट का नाम ब्रिटिश सर्वेक्षक जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने हिमालय की पहली बार माप की थी। यह दिवस उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने इस चुनौतीपूर्ण सफर में अपनी जान गंवाई। भारतीय सेना के कैप्टन अवतार सिंह चीमा 1965 में एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय पुरुष थे, जबकि बछेंद्री पाल पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने इस चोटी पर कदम रखा। अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस पर्वतारोहण की महान उपलब्धि और जोखिमों को याद दिलाता है।