लखीमपुर खीरी में SHO निराला तिवारी की कड़ी कार्रवाई से अपराधियों में खौफ

Fri 12-Dec-2025,02:10 AM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

लखीमपुर खीरी में SHO निराला तिवारी की कड़ी कार्रवाई से अपराधियों में खौफ
  • लखीमपुर खीरी में थानाध्यक्ष निराला तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों पर दबाव बढ़ा है। त्वरित न्याय और सख्त कार्रवाई से जनता संतुष्ट।

Uttar Pradesh / Lakhimpur :

लखीमपुर/ लखीमपुर खीरी, थाना खीरी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है। थानाध्यक्ष खीरी निराला तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रूप से क्षेत्र में गश्त, संदिग्धों की जांच तथा अपराध नियंत्रण संबंधी अभियानों को अंजाम दे रही है। जानकारी के अनुसार निराला तिवारी ने अपने कार्यकाल के हर थाना क्षेत्र में शासन की मंशा के अनुरूप ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दी हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तिवारी अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैये के लिए जाने जाते हैं। चाहे छोटी शिकायत हो या गंभीर अपराध, पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए वे हर बार त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हैं। हाल ही में कई वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के कारण क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत हुई है।

थाना खीरी पुलिस के अनुसार, आगामी दिनों में भी अपराध मुक्त वातावरण बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। लगातार कार्रवाई से लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है।