प्रधानमंत्री ने घाना का राष्ट्रीय सम्मान ग्रहण किया
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला।
सम्मान भारत-घाना संबंधों और सांस्कृतिक मूल्यों को समर्पित।
ऐतिहासिक यात्रा से द्विपक्षीय रिश्तों को मिलेगी नई गति।
घाना / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनकी असाधारण शासन कला और प्रभावशाली वैश्विक नेतृत्व में योगदान के कारण घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने आज घाना के राष्ट्रीय सम्मान - ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना - से सम्मानित किया। 1.4 बिलियन भारतीयों की ओर से पुरस्कार स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने यह सम्मान भारत के युवाओं की आकांक्षाओं, सांस्कृतिक परंपराओं और विविधता तथा घाना और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री ने इस विशेष सम्मान के लिए घाना की जनता और सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्य और परंपराएं साझेदारी को आगे बढ़ाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच मित्रता को और गहरा करता है तथा द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने की नई जिम्मेदारी उन पर डालता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि घाना की उनकी ऐतिहासिक राजकीय यात्रा भारत-घाना संबंधों को नई गति प्रदान करेगी।