इथियोपिया संसद में PM मोदी का संबोधन: लोकतंत्र, जनता की मर्ज़ी और विकास पर जोर
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
इथियोपिया संसद में PM मोदी का लोकतंत्र पर संदेश.
किसानों, महिलाओं और युवाओं की भूमिका पर जोर.
भारत-इथियोपिया संबंधों को नई दिशा.
Delhi / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए लोकतंत्र की ताकत और जनभागीदारी की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस संसद भवन में बने कानून लोगों की इच्छा को राज्य की नीति में बदलते हैं और जब जनता व सरकार की सोच एक हो जाती है, तब विकास की रफ्तार तेज होती है। पीएम मोदी ने किसानों, नवाचार करने वाले उद्यमियों, समाज का नेतृत्व करने वाली महिलाओं और देश के भविष्य को गढ़ रहे युवाओं को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि यही वर्ग इथियोपिया की प्रगति की असली ताकत हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि सामूहिक प्रयासों से विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
Full Video देखने के लिए विडियो पर Click करें