Bihar BJP को नया प्रदेश अध्यक्ष | संजय सरावगी की नियुक्ति से संगठन में बड़ा बदलाव

Mon 15-Dec-2025,05:57 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

Bihar BJP को नया प्रदेश अध्यक्ष | संजय सरावगी की नियुक्ति से संगठन में बड़ा बदलाव Sanjay-Sarawagi-बने-Bihar-BJP-के-नए-प्रदेश-अध्यक्ष
  • संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष.

  • दरभंगा से लगातार छह बार विधायक, मजबूत संगठनात्मक अनुभव.

  • नितिन नबीन के प्रमोशन के बाद बिहार में बड़ा फेरबदल.

Bihar / Patna :

Patna / भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव करते हुए दरभंगा शहर से विधायक संजय सरावगी को बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे संजय जायसवाल की जगह यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। पार्टी के भीतर संजय सरावगी को वैश्य समाज के प्रमुख और प्रभावशाली चेहरे के रूप में देखा जाता है। फरवरी 2005 से लगातार विधायक रहने वाले सरावगी की दरभंगा शहरी सीट पर मजबूत पकड़ मानी जाती है, जिससे उनकी राजनीतिक स्वीकार्यता साफ झलकती है।

संजय सरावगी इससे पहले एनडीए सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने प्रशासनिक और नीतिगत स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। यही अनुभव अब पार्टी संगठन को मजबूती देने में काम आने की उम्मीद है। उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना सामाजिक संतुलन और आगामी चुनावी गणित के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। यह बदलाव ऐसे समय किया गया है, जब नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, जिससे संगठन में नए सिरे से ऊर्जा आने की संभावना जताई जा रही है।

संजय सरावगी का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। उन्होंने करीब 10 वर्षों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में विभिन्न पदों पर काम किया। इसके बाद 1999 में वे भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री बने। वर्ष 2001 में दरभंगा नगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष और 2003 में दरभंगा जिला भाजपा के महामंत्री जैसे अहम पदों पर भी उन्होंने संगठन को मजबूती दी।

वे 2005 से 2025 तक लगातार छह बार दरभंगा सदर विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। फरवरी 2025 में वे बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री भी रहे। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के गौवंश प्रकोष्ठ के संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कई जिलों में संगठन चुनाव व सदस्यता अभियान के प्रभारी के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।