झारखंड के जंगलों में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: सुरक्षाबलों ने 30 IED बम किए बरामद
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
West Singhbhum Naxal Operation | Jharkhand IED Bomb Recovery | CPI Maoist Bomb Plot
पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों को 30 IED बम मिले।
संयुक्त ऑपरेशन में नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल।
माओवादियों के खिलाफ झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
Pashchim Singhbhum / झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के खिलाफ 4 जुलाई को एक सटीक खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें करीब 30 शक्तिशाली आईईडी बम बरामद किए गए। इन बमों को जंगलों और पहाड़ी इलाकों में छिपाकर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से बिछाया गया था। लेकिन समय रहते सुरक्षाबलों ने इन्हें ढूंढ निकाला और बम निरोधक दस्ते की सहायता से सभी बमों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।