लखीमपुर खीरी में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी: भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 6 पर मुकदमा दर्ज
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Lakhimpur Kheri Fraud Case
नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी.
भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 6 पर मुकदमा.
पुलिस जांच शुरू, पुराने मामलों की भी चर्चा.
Lakhimpur / उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। निघासन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र समेत छह लोगों के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित ने सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि सरकारी नौकरी का झांसा देकर उससे बड़ी रकम वसूली गई, लेकिन वादा पूरा नहीं किया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें एससी-एसटी एक्ट, बलात्कार, ठगी और सरकारी कार्य में बाधा जैसे आरोप शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि वह कई अन्य लोगों से भी इसी तरह ठगी कर चुका है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों व साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आरोपियों पर क्या कार्रवाई होती है।