जनसंपर्क : लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ विषय पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी

Tue 21-Apr-2026,10:24 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

जनसंपर्क : लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ विषय पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी National Public Relations Day
  • वर्धा में राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर संगोष्ठी आयोजित. 

  • जनसंपर्क को लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ बताया गया. 

  • डिजिटल युग में फेक न्यूज से बढ़ी जिम्मेदारी. 

Maharashtra / Wardha :

Wardha / 21 अप्रैल 2026: पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया वर्धा चैप्टर की ओर से राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर जनसंपर्क : लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ विषय पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में भारतीय जनसंचार संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र अमरावती के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राजेश कुशवाह ने कहा है कि जनसंपर्क समानता और सहिष्णुता का आधार है। विश्वसनीयता ही जनसंपर्क की सबसे बड़ी शक्ति है। 21 अप्रैल को राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का जनसंपर्क दिवस 'जनसंपर्क : लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ' इस विषय पर मनाया गया। डॉ. कुशवाह ने आगे कहा कि लोकतंत्र में संवाद का बड़ा महत्व है। जनसंपर्क भरोसा और सहमति का निर्माण करता है। यह लोकतंत्र की गति को सींचता है। वर्तमान समय में सूचनाओं के भ्रमजाल में जनसंपर्क फिल्टर का करता है।‌ किसी भी सफल अभियान के रथ का सारथी होता है पीआर।‌

जनसंपर्क की चुनौतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जनसंपर्क एक हिमखंड की तरह होता है जिसका तीन चौथाई हिस्सा पानी में रहता है।‌ एआई और डिजिटल युग में पीआर के समक्ष आने वाली चुनौतियों को लेकर उन्होंने कहा कि इस दौर में फेक न्यूज से जिम्मेदारी बढ़ गई है ऐसे में सफल जनसंपर्क कर्मी को तत्थों का रक्षक बनकर उसे तर्कों के साथ प्रस्तुत करना होगा और सत्य का प्रहरी बनना होगा।‌ उन्होंने कहा कि तकनीक कितनी ही आगे होगी परंतु वह मानवीय संवेदना व अनुभूति का स्थान नहीं ले सकती।‌

भारतीय भाषाएं और जनसंपर्क के संबंध का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भाषाओं की समृद्धि से देश समृद्ध होता है, हमें अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में भी जनसंपर्क को बढ़ाना चाहिए। 

कार्यक्रम की प्रस्तावना पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया, वर्धा चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. राजेश लेहकपुरे ने रखी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र के विकास में जनसंपर्क की अहम भूमिका होती है। उन्होंने पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक के जनसंपर्क दिवस पर जारी संदेश को भी उद्धृत किया।‌ स्वागत एवं वक्ता का परिचय महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. संदीप वर्मा ने कराया। कार्यक्रम का संचालन वर्धा चैप्टर के सचिव बी. एस. मिरगे ने किया तथा महासचिव प्रफुल्ल दाते ने आभार ज्ञापित किया। जनसंपर्क गीत से कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रयागराज से डॉ. अख्तर आलम, वर्धा से संजय इंगले तिगांवकर, शारिक नूर, विनेश काकडे, प्रियांशू चौहान, वेदिका मिश्रा, मणि दीप मिश्र, अखिलेश कुमार, रजत बत्रा, इशान पाटील, कांचन रानी, शक्ति प्रिया, आरती, अखिलेश आदि की उपस्थिति रही।‌