CheQ–AU का LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Cheq Credit Card
भारत का पहला LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च.
NFC तकनीक से लैस टैप-टू-पे सुविधा.
आसान और स्मार्ट रिवॉर्ड सिस्टम.
Mumbai / डिजिटल पेमेंट्स के बदलते दौर में CheQ और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भारत का पहला को-ब्रांडेड LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर एक नई मिसाल पेश की है। यह इनोवेटिव कार्ड टैप-टू-पे के दौरान इन-बिल्ट LED के साथ जल उठता है, जो NFC तकनीक के जरिए बिना बैटरी के काम करते हुए यूज़र्स को तुरंत विज़ुअल कन्फर्मेशन देता है।
यह कार्ड न केवल पेमेंट को अधिक इंटरैक्टिव बनाता है, बल्कि रिवॉर्ड्स को भी एकीकृत प्लेटफॉर्म पर लाकर यूज़र्स को आसान और उपयोगी अनुभव प्रदान करता है। CheQ ऐप के जरिए 28 अप्रैल 2026 से इसके लिए आवेदन शुरू होंगे।
CheQ के फाउंडर और CEO आदित्य सोनी कहते हैं, “हमने क्रेडिट कार्ड को सिर्फ पेमेंट टूल नहीं, बल्कि एक स्मार्ट और रिवॉर्ड-ड्रिवन अनुभव के रूप में रीइमैजिन किया है।” वहीं AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के MD और CEO संजय अग्रवाल का कहना है, “यह साझेदारी नए दौर के ग्राहकों के लिए इनोवेशन और वैल्यू का बेहतरीन संगम है।” LED तकनीक और सरल रिवॉर्ड सिस्टम के साथ यह कार्ड भारत में डिजिटल क्रेडिट के भविष्य की नई दिशा तय करता नजर आ रहा है।
(अनिल बेदाग)