मध्यप्रदेश बजट सत्र 2026 शुरू

Mon 16-Feb-2026,05:55 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

मध्यप्रदेश बजट सत्र 2026 शुरू MP-Budget-Session-2026-Strategy
  • कांग्रेस विधायक दल की बैठक में स्वास्थ्य और प्रशासनिक मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तय करेगी।

  • बजट सत्र में इंदौर दूषित पानी मामले, छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड और भोपाल स्लॉटर हाउस से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

Madhya Pradesh / Bhopal :

MP Budget Session/ कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक शाम 7 बजे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगले पर बुलाई है। इस बैठक में पार्टी सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार करेगी। प्रमुख मुद्दों में इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई 38 मौतें, छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड और भोपाल नगर निगम के सरकारी स्लॉटर हाउस से गोमांस की सप्लाई शामिल हैं। विपक्ष का लक्ष्य सरकार के स्वास्थ्य, प्रशासनिक और कानून व्यवस्था संबंधी नीतियों पर सवाल उठाना है।

वहीं, बीजेपी ने भी अपने विधायकों के साथ 17 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास में बैठक का आयोजन किया है। इस बैठक में सरकार के प्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता उपस्थित होंगे। बैठक का उद्देश्य विपक्ष के सवालों का जवाब तैयार करना और मंत्रियों को निर्देश देना है। शीतकालीन सत्र के दौरान BJP विधायकों ने भी प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाए थे, जिसे ध्यान में रखते हुए आगामी सत्र की रूपरेखा तय की जाएगी।

सत्र के दौरान वित्तीय और बजटीय मामलों पर भी चर्चा होगी। दोनों पक्ष अपने-अपने एजेंडे को लेकर सत्र में सक्रिय रहेंगे। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इस सत्र में स्वास्थ्य और प्रशासनिक मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी।