महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त जारी, 67 लाख महिलाओं को मिले 1000 रुपये, खाते में पैसा न आने पर जानें कारण

Thu 04-Dec-2025,11:48 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त जारी, 67 लाख महिलाओं को मिले 1000 रुपये, खाते में पैसा न आने पर जानें कारण
  • महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त के रूप में 633.89 करोड़ रुपये राज्य की 67 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में भेजे गए।

  • महिलाओं के खाते में किस्त न आने के कारण आधार सीडिंग, खाता ब्लॉक, निष्क्रिय बैंक अकाउंट और रिकॉर्ड अपडेट न होना प्रमुख वजहें बताई गईं।

  •  

    डेटा अपडेट होने के बाद 7–10 दिनों में राशि आने की संभावना; योजना महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

Chhattisgarh / Raipur :

रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त के तहत राज्यभर की 67,78,674 महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में आयोजित कार्यक्रम में 633.89 करोड़ रुपये की राशि एक क्लिक में जारी की।
यह योजना 1 मार्च 2024 से चल रही है और हर महीने महिलाओं को सम्मान राशि के रूप में 1000 रुपये दिए जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने के साथ-साथ परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लाखों महिलाएं इस राशि से घर-गृहस्थी, पोषण और शिक्षा से जुड़े खर्चों में बड़ी राहत महसूस कर रही हैं।

क्यों नहीं आया पैसा? ये हो सकते हैं कारण

अगर किसी लाभार्थी के खाते में इस बार किस्त नहीं आई है, तो इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं:

1. आधार अपडेट न होना

अगर आपका आधार कार्ड सही से अपडेट नहीं है या रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहा है, तो किस्त अटक सकती है। नजदीकी आधार केंद्र जाकर जानकारी अपडेट कराना जरूरी है।

2. बैंक खाते में आधार सीडिंग न होना

कई महिलाओं के बैंक अकाउंट में आधार लिंक नहीं रहता।
बैंक जाकर आधार सीडिंग और DBT सक्षम (Enable) कराना जरूरी है।

3. बैंक खाता फ्रीज/ब्लॉक होना

अगर आपने लंबे समय से लेन-देन नहीं किया है, तो बैंक खाते निष्क्रिय (Inactive) हो सकते हैं।

4. खाता बंद हो चुका हो

ऐसी स्थिति में तुरंत नया खाता खोलें और उसे योजना से जोड़ें।

5. लाभार्थी का देहांत

यदि लाभार्थी महिला की मृत्यु हो चुकी है, तो किस्त आना स्वतः बंद हो जाता है।

डेटा अपडेट करने के बाद पैसा कब आएगा?

सरकार के अनुसार, जानकारी अपडेट करने के 7 से 10 दिन बाद किस्त क्रेडिट हो सकती है।

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड

  • निवास प्रमाण पत्र

  • जन्म प्रमाण पत्र

  • वैध पहचान पत्र

  • बैंक खाता विवरण