विराट कोहली का इतिहास, अंशुल कंबोज का करिश्मा और न्यूजीलैंड टीम चयन – क्रिकेट जगत की बड़ी खबरें
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
कोहली का 50वां शतक, कंबोज की 10 विकेट उपलब्धि और न्यूजीलैंड की इंग्लैंड टेस्ट सीरीज टीम का ऐलान
विराट कोहली ने 2023 में 50वां वनडे शतक लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया
अंशुल कंबोज ने रणजी ट्रॉफी में एक पारी में सभी 10 विकेट चटकाए
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित की
Delhi/ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आज ही के दिन 2023 में पिछले वर्ल्ड कप में इतिहास रचा था। सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने शतकीय पारी खेली थी और टीम को फाइनल में पहुंचाने में मदद की। यह विराट का वनडे करियर में 50वां शतक था। इसके साथ कोहली ने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।
हरियाणा के अंशुल कंबोज ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। उन्होंने मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का कारनाम कर दिखाया है। वह 39 साल के बाद पहली बार एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। अंशुल कंबोज ने अपने स्पेल में 49 रन देकर सभी 10 विकेट अपने नाम किए।
कंबोज की इस उपलब्धि पर भारतीय क्रिकेट जगत की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं प्राप्त हुई। वहीं आज ही के दिन 1989 में सचिन तेंदुलकर ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके 24 साल बाद 2013 में महान क्रिकेटर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।