‘राजा शिवाजी’ के जरिए रितेश देशमुख लाएंगे स्वराज्य की प्रेरक गाथा

Wed 01-Apr-2026,12:27 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

‘राजा शिवाजी’ के जरिए रितेश देशमुख लाएंगे स्वराज्य की प्रेरक गाथा Raja-Shivaji-Teaser-Riteish-Deshmukh
  • ‘राजा शिवाजी’ का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड, रितेश देशमुख निभा रहे मुख्य भूमिका के साथ निर्देशन भी कर रहे हैं।

  • फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और बोमन ईरानी जैसे बड़े सितारे, भव्य संगीत और सिनेमैटोग्राफी आकर्षण बढ़ाते हैं।

Maharashtra / Mumbai :

मुंबई/ भारतीय सिनेमा में ऐतिहासिक कहानियों का आकर्षण हमेशा खास रहा है, लेकिन जब बात छत्रपति शिवाजी महाराज की हो, तो उम्मीदें अपने आप कई गुना बढ़ जाती हैं। अब इसी विरासत को भव्य सिनेमाई रूप देने के लिए जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी लेकर आए हैं फिल्म ‘राजा शिवाजी’, जिसका पहला टीज़र रिलीज़ होते ही चर्चा में छा गया है।

रितेश विलासराव देशमुख इस फिल्म में न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि निर्देशन की कमान भी संभाल रहे हैं। टीज़र में एक ऐसे बेटे की कहानी की झलक मिलती है, जिसने अपने संकल्प और साहस से इतिहास की दिशा बदल दी। इसमें जोश, भावनाएं और वीरता का सशक्त संगम दिखाई देता है, जो दर्शकों को एक प्रेरणादायक यात्रा पर ले जाने का वादा करता है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद प्रभावशाली है, जिसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। वहीं अजय-अतुल का संगीत और संतोष सिवन की सिनेमैटोग्राफी इसे और भव्य बनाती है। 1 मई 2026 को रिलीज़ होने जा रही यह फिल्म मराठी सिनेमा को पैन-इंडिया स्तर पर नई पहचान देने की क्षमता रखती है।

 (अनिल बेदाग)