CM योगी की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना बिहार से गिरफ्तार
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Maulana-Arrest-Yogi-Mother-Comment
लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पकड़कर पुलिस ने कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
यूपी STF ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी मौलाना को बिहार के अररिया से गिरफ्तार किया।
Bihar/ उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना को बिहार के अररिया जिले से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मौलाना ने वर्ष 2024 में एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने मुख्यमंत्री की मां को लेकर आपत्तिजनक और विवादित बयान दिया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई थीं। आखिरकार यूपी एसटीएफ ने सटीक सूचना के आधार पर बिहार के अररिया में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को जल्द ही ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश लाया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क रही हैं, क्योंकि यह मामला संवेदनशील प्रकृति का था।
इस गिरफ्तारी को कानून व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रूप से अभद्र टिप्पणी या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।