कुत्ते के काटने के बाद अधूरा इलाज पड़ा भारी, मिर्जापुर में 17 वर्षीय किशोर की हालत गंभीर
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Dog Bite Case Mirzapur
अधूरा एंटी रेबीज कोर्स बना गंभीर बीमारी का कारण.
किशोर में दिखे रेबीज के खतरनाक लक्षण.
डॉक्टरों ने समय पर वैक्सीनेशन की दी सलाह.
Mirzapur / उत्तर प्रदेश के Mirzapur जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज इंजेक्शन का पूरा कोर्स न कराने की वजह से 17 वर्षीय किशोर की हालत गंभीर हो गई है। परिजनों के अनुसार किशोर में अब रेबीज संक्रमण के गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जिससे परिवार बेहद परेशान और चिंतित है।
मामला Jogipurwa Village का है, जो Kachhwa Police Station Area के अंतर्गत आता है। जानकारी के मुताबिक करन नाम के किशोर को करीब चार महीने पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। उस समय परिवार ने उसे अस्पताल ले जाकर एंटी रेबीज के दो इंजेक्शन लगवाए थे, लेकिन पूरी खुराक नहीं दिलवाई गई। डॉक्टरों के अनुसार रेबीज से बचाव के लिए निर्धारित समय पर सभी इंजेक्शन लगवाना बेहद जरूरी होता है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से करन की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वह अजीब व्यवहार करते हुए और कुत्ते जैसी आवाज निकालते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है।
किशोर के दिव्यांग पिता भाईलाल अपने बेटे के इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। परिवार आर्थिक रूप से भी कमजोर बताया जा रहा है। पिता का कहना है कि वह बेटे के ठीक होने की उम्मीद में अस्पतालों के साथ-साथ मंदिरों में भी प्रार्थना कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि Rabies एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय पर एंटी रेबीज वैक्सीन का पूरा कोर्स लेने से इससे बचाव संभव है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि कुत्ते या किसी भी जानवर के काटने पर तुरंत इलाज कराएं और वैक्सीन की पूरी खुराक अवश्य लें।