Vladimir Putin India visit | प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का भारत में गर्मजोशी से स्वागत किया

Thu 04-Dec-2025,09:39 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

Vladimir Putin India visit | प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का भारत में गर्मजोशी से स्वागत किया PM Modi welcomes Putin
  • पीएम मोदी ने पुतिन का भारत में गर्मजोशी से स्वागत किया.

  • द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, व्यापार और ऊर्जा पर चर्चा.

  • भारत-रूस मित्रता से दोनों देशों के लोगों को लाभ.

Delhi / New Delhi :

Delhi / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अपने मित्र पुतिन का भारत में स्वागत करना उनके लिए प्रसन्नता की बात है। प्रधानमंत्री ने बताया कि आज शाम और कल होने वाली द्विपक्षीय वार्ताओं को लेकर वह उत्साहित हैं। मोदी के अनुसार, भारत और रूस की दोस्ती समय की हर कसौटी पर खरी उतरी है और इस मजबूत साझेदारी से दोनों देशों के लोगों को निरंतर लाभ मिला है। पुतिन की यात्रा के दौरान रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।