भारत में पुतिन का भव्य स्वागत: 21 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर

Fri 05-Dec-2025,03:25 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

भारत में पुतिन का भव्य स्वागत: 21 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर
  • रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भारत में 21 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर मिला। पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में आज महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता होगी।

Delhi / New Delhi :

नई दिल्ली/ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के तहत शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका भव्य और औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पुतिन को 21 तोपों की सलामी दी गई, जो भारत की ओर से मिलने वाला सर्वोच्च राजकीय सम्मान माना जाता है। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया, जिसे पुतिन ने निरीक्षण करते हुए स्वीकार किया।

भारत और रूस के बीच दशकों पुराने रणनीतिक और आर्थिक संबंधों के मद्देनज़र यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। औपचारिक स्वागत समारोह के बाद पुतिन राजघाट के लिए रवाना हुए, जहां वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता निर्धारित है।

इस बैठक में ऊर्जा सहयोग, सुरक्षा, रक्षा उत्पादन, व्यापार, वैज्ञानिक अनुसंधान, परमाणु ऊर्जा विकास और वैश्विक भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। भारत-रूस संबंधों को नई गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर भी हो सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह यात्रा वैश्विक मंच पर बदलते शक्ति समीकरणों के बीच भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने का अवसर प्रदान करेगी।