झाँसी पुलिस कस्टडी थर्ड डिग्री कांड: कोर्ट आदेश पर दरोगा–सिपाही पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Sat 06-Dec-2025,02:20 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

झाँसी पुलिस कस्टडी थर्ड डिग्री कांड: कोर्ट आदेश पर दरोगा–सिपाही पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज Akash Singh constable_ Jhansi custody torture
  • आरोपी युवक के शरीर पर 23 गंभीर चोटों की पुष्टि.

  • कोर्ट आदेश पर तीन पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज.

  • थर्ड डिग्री के आरोपों से पुलिस कार्यशैली पर उठे सवाल.

Uttar Pradesh / Jhansi :

Jhansi / झाँसी में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां लड़की भगाने के आरोपी युवक को पुलिस कस्टडी में थर्ड डिग्री दिए जाने का आरोप लगा है। युवक जेल में बंद था, और उसकी हालत देखकर परिजनों ने न्यायालय से गुहार लगाई। परिजनों ने बताया कि उसके शरीर पर करीब 23 गंभीर चोटों के निशान हैं, हाथों की उंगलियों के बीच गर्म रॉड से जलाने के निशान पाए गए, जबड़े की हड्डियां टूटी हुई हैं और कुछ दांत भी टूटे हुए हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए न्यायालय ने तुरंत मेडिकल टीम भेजकर जांच कराई, जिसमें इन चोटों की पुष्टि हुई। इसके बाद अदालत के आदेश पर विवेचक दरोगा अशोक कुमार, सिपाही आकाश सिंह और महिला कांस्टेबल प्रीति विश्वकर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यह घटना पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है और पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए हुए है।