होली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संदेश: सामाजिक सद्भाव और एकता की दी शुभकामनाएं

Tue 03-Mar-2026,11:51 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

होली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संदेश: सामाजिक सद्भाव और एकता की दी शुभकामनाएं President Draupadi Murmu Holi Message
  • राष्ट्रपति ने होली पर दी शुभकामनाएं.

  • प्रेम, आशा और सामाजिक सद्भाव का संदेश.

  • विकसित भारत के निर्माण का आह्वान.

Delhi / Delhi :

Delhi / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने भारत और विदेशों में रह रहे सभी भारतीयों को इस पावन पर्व की बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आनंद, उत्साह और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में प्रेम, आशा और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। होली हमें विविधता में एकता का संदेश देती है और आपसी मतभेदों को भुलाकर साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। राष्ट्रपति ने कामना की कि होली के रंग हर व्यक्ति के जीवन में खुशियां, सकारात्मक ऊर्जा और नई उम्मीदें लेकर आएं। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी मिलकर एक विकसित और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।