देशभर में फैले कारोबार के साथ इनोविजन लिमिटेड की शेयर बाजार में एंट्री
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Inovision-Limited-IPO-Price-Band-521-548-March-10
कंपनी मैनपावर सेवाएं, टोल प्लाजा प्रबंधन और स्किल डेवलपमेंट सेक्टर में काम करती है, जिसका नेटवर्क 23 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों तक फैला है।
कंपनी मैनपावर सेवाएं, टोल प्लाजा प्रबंधन और स्किल डेवलपमेंट सेक्टर में काम करती है, जिसका नेटवर्क 23 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों तक फैला है।
मुंबई/ देशभर में मैनपावर सेवाओं, टोल प्लाजा प्रबंधन और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में सक्रिय इनोविजन लिमिटेड अब पूंजी बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी ने अपने पहले प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹521 से ₹548 का प्राइस बैंड तय किया है।
कंपनी का यह आईपीओ मंगलवार, 10 मार्च 2026 को निवेश के लिए खुलेगा और गुरुवार, 12 मार्च 2026 को बंद होगा। इस इश्यू में निवेशक न्यूनतम 27 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 27 के गुणकों में बोली लगा सकेंगे। प्रत्येक इक्विटी शेयर का फेस वैल्यू ₹10 निर्धारित किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह आईपीओ ₹2,550 मिलियन के फ्रेश इश्यू और 12,38,000 शेयरों के ऑफर-फॉर-सेल का संयोजन है।
इनोविजन लिमिटेड देशभर में मैनपावर सेवाएं, टोल प्लाजा प्रबंधन और स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण प्रदान करने के व्यवसाय में सक्रिय है। 15 जनवरी 2026 तक कंपनी का संचालन देश के 23 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला हुआ है।
(अनिल बेदाग)