होली पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संदेश: प्रेम, एकता और सद्भाव का आह्वान

Tue 03-Mar-2026,11:58 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

होली पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संदेश: प्रेम, एकता और सद्भाव का आह्वान Om Birla Holi Message
  • ओम बिरला ने दी होली की शुभकामनाएं.

  • प्रेम, विश्वास और एकता पर दिया जोर.

  • जरूरतमंदों तक खुशी पहुंचाने की अपील.

Delhi / Delhi :

Delhi / लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने होली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने होली को रंग, उमंग और आपसी सद्भाव का पर्व बताते हुए कहा कि यह त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और सामाजिक भाईचारे की जीवंत अभिव्यक्ति है।

श्री बिरला ने कहा कि होली हमें यह सिखाती है कि जीवन में चाहे कितनी भी चुनौतियां क्यों न आएं, प्रेम, विश्वास और सकारात्मकता के रंग हर अंधकार को दूर कर सकते हैं। जब हम एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, तो हम केवल उत्सव नहीं मनाते, बल्कि भेदभाव की दीवारों को तोड़कर समानता और एकता का संदेश भी देते हैं। यही भावना हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है, लेकिन होली का त्योहार हमें एकता और बंधुता के सूत्र में बांधता है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

श्री बिरला ने लोगों से अपील की कि इस होली पर हम यह संकल्प लें कि समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव के रंग भरेंगे। साथ ही उन लोगों तक भी उत्सव की खुशी पहुंचाएं जो किसी कारणवश अकेले हैं या जरूरतमंद हैं। उन्होंने अंत में कामना की कि सभी का जीवन खुशियों के रंगों से सराबोर रहे और देश प्रेम, प्रगति तथा एकता के रंगों से निरंतर जगमगाता रहे।