प्रियंका चोपड़ा ने 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में किया अवॉर्ड प्रेजेंट और छाई

Mon 12-Jan-2026,01:52 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

प्रियंका चोपड़ा ने 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में किया अवॉर्ड प्रेजेंट और छाई Priyanka-Chopra-Golden-Globe-2026
  • बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस रोज बर्न, बेस्ट मोशन पिक्चर ‘हैम्नेट’, बेस्ट मेल एक्टर टिमोथी चालमेट सहित कई विजेताओं की घोषणा।

  • प्रियंका और निक जोनस का रेड कार्पेट अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय पहचान को दर्शाया।

Maharashtra / Mumbai :

Golden Globe Awards 2026/ हॉलीवुड की 83वीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की भव्य सेरेमनी रविवार रात बेवर्ली हिल्टन, बेवर्ली हिल्स में आयोजित हुई। इस शानदार समारोह में फिल्म और टेलीविजन जगत के कई बड़े सितारे मौजूद रहे। लगातार दूसरे वर्ष यह शो कॉमेडियन निक्की ग्लेज़र के द्वारा होस्ट किया गया, जिन्होंने अपनी हास्य कला से माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। ग्लैमरस अंदाज, शैम्पेन और सितारों की मौजूदगी ने इस शाम को अविस्मरणीय बना दिया।

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस इस समारोह की सबसे चर्चित हस्तियों में रहीं। उन्होंने रेड कार्पेट पर ऑफ-शोल्डर नीले रंग का एलिगेंट गाउन पहनकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रियंका ने समारोह में बतौर प्रेज़ेंटर हिस्सा लिया और अपने पति, मशहूर सिंगर निक जोनस के साथ ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर ‘नमस्ते’ कर भारतीय पहचान को दर्शाया।

अवॉर्ड नाइट में कई फिल्मों और कलाकारों ने बाज़ी मारी। इस वर्ष बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस परफॉर्मेंस (म्यूजिक और कॉमेडी फिल्म) का अवॉर्ड रोज बर्न को 'इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू' के लिए मिला। बेस्ट मोशन पिक्चर (म्यूज़िकल या कॉमेडी) ‘वन बैल आफ्टर अनअदर’ रही, जबकि बेस्ट मोशन पिक्चर (ड्रामा) के अवॉर्ड ‘हैम्नेट’ को मिले। बेस्ट नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म का अवॉर्ड ‘द सीक्रेट एजेंट’ को मिला। बेस्ट मेल एक्टर परफॉर्मेंस (म्यूजिक और कॉमेडी) का सम्मान टिमोथी चालमेट को ‘मार्टी सुप्रीम’ के लिए मिला। इसके अलावा बेस्ट एनिमेटेड मोशन पिक्चर का अवॉर्ड ‘के-पॉप डीमन हंटर’ को मिला।

प्रियंका चोपड़ा ने टेलीविजन और ड्रामा कैटेगरी में अवॉर्ड प्रेजेंट किया और बेस्ट मेल एक्टर की घोषणा भी की। उनके साथ निक जोनस काले रंग के क्लासिक टक्सीडो में बेहद हैंडसम दिखे। कैमरों के सामने दोनों ने पोज़ दिया, और एक प्यारा पल तब आया जब निक ने प्यार से प्रियंका के बाल ठीक किए। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज तेजी से वायरल हुआ।

ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री में भारतीय प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करती प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी ने समारोह में भारतीय पहचान और ग्लैमर को एक साथ उजागर किया। इस वर्ष की गोल्डन ग्लोब्स न केवल पुरस्कार वितरण का उत्सव रही, बल्कि सितारों के स्टाइल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय प्रभाव का जश्न भी साबित हुई।