अलीगढ़: दामाद संग भागी महिला ने तीन महीने बाद उसे भी छोड़ा, थाने पहुंचा युवक
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Aligarh Crime
दामाद संग घर छोड़ने वाली महिला ने बदला ठिकाना.
युवक ने 2 लाख रुपये और जेवर ले जाने का आरोप लगाया.
Aligarh / अलीगढ़ की एक हैरान कर देने वाली घटना ने रिश्तों, भरोसे और तथाकथित प्रेम की परिभाषा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 38 वर्षीय अनीता देवी अपने ही होने वाले दामाद राहुल के साथ घर छोड़कर चली गई थीं। उनके चार बच्चे हैं, परिवार है, एक स्थापित जीवन था। पति और बच्चों ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने वापस लौटने से इनकार कर दिया। उस समय यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया था।