चित्रकूट बाल शोषण केस: पति-पत्नी को फांसी की सजा
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Chitrakoot Crime News
बाल शोषण मामले में पति-पत्नी को फांसी की सजा.
डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेचे जाते थे वीडियो.
पॉक्सो कोर्ट ने जघन्य अपराध मानते हुए सुनाया फैसला.
Chitrakoot / चित्रकूट में बच्चों के यौन शोषण के एक सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने कड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी पति-पत्नी को फांसी की सजा दी है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि दोनों को “मरते दम तक फंदे पर लटकाया जाए।”
मामले में सामने आया था कि आरोपी दंपती मासूम बच्चों का शोषण कर उनके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो डार्क वेब के माध्यम से विदेशों में बेचते थे। यह खुलासा जांच के दौरान हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।