फूलबेहड़ में सोशल मीडिया पर अवैध असलहों का प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

Mon 09-Mar-2026,09:19 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

फूलबेहड़ में सोशल मीडिया पर अवैध असलहों का प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल Lakhimpur Kheri News
  • फूलबेहड़ क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध असलहों का प्रदर्शन वायरल।

  • हथियारों के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहे युवक।

  • स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल।

Uttar Pradesh / Lakhimpur :

Lakhimpur Kheri / लखीमपुर खीरी के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के प्रदर्शन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता और नाराजगी बढ़ती जा रही है। आए दिन कुछ युवक फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाथों में कथित अवैध असलहे लेकर फोटो और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इन पोस्टों के वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन रहा है और कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

हाल ही में एक युवक द्वारा हाथ में अवैध असलहा लेकर सोशल मीडिया स्टोरी लगाने का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुआ है। वायरल तस्वीर में युवक खुलेआम असलहा लहराते हुए नजर आ रहा है। इस तरह की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि थाना फूलबेहड़ इलाके में यह समस्या नई नहीं है। पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो और तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि पुलिस के ढीले रवैये के कारण युवकों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं की गई, तो इससे युवाओं में गलत संदेश जाएगा और क्षेत्र की शांति व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। अब लोगों की मांग है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।